गुरुवार, 27 अगस्त 2020

दाल बाटी का आविष्कार कैसे हुआ

दाल बाटी का आविष्कार कैसे हुआ 

बाटी मूलत: राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन हैै। इसका इतिहास करीब 1300 साल पुराना है ।   8 वीं सदी में राजस्थान में बप्पा रावल ने मेवाड़ राजवंश की शुरुआत की। बप्पा रावल को मेवाड़ राजवंश का संस्थापक भी कहा जाता है। इस समय राजपूत सरदार अपने राज्यों का विस्तार कर रहे थे । इसके लिए युद्ध भी होते थे ।

इस दौरान ही बाटी बनने की शुरुआत हुई । दरअसल युद्ध के समय हजारों सैनिकों के लिए भोजन का प्रबंध करना चुनौतीपूर्ण काम होता था। कई बार सैनिक भूखे ही रह जाते थे। ऐसे ही एक बार एक सैनिक ने सुबह रोटी के लिए आटा गूंथा, लेकिन रोटी बनने से पहले युद्ध की घड़ी आ गई और सैनिक आटे की लोइयां रेगिस्तान की तपती रेत पर छोड़कर रणभूमि में चले गए। शाम को जब वे लौटे तो लोइयां गर्म रेत में दब चुकी थीं, जब उन्हें रेत से बाहर से निकाला तो दिनभर सूर्य और रेत की तपन से वे पूरी तरह सिक  चुकी थी। थककर चूर हो चुके सैनिकों ने इसे खाकर देखा तो यह बहुत स्वादिष्ट लगी। इसे पूरी सेना ने आपस में बांटकर खाया। बस यहीं इसका आविष्कार हुआ और नाम मिला बाटी। 

इसके बाद बाटी युद्ध के दौरान खाया जाने वाला पसंदीदा भोजन बन गया। अब रोज सुबह सैनिक आटे की गोलियां बनाकर रेत में दबाकर चले जाते और शाम को लौटकर उन्हें चटनी, अचार और रणभूमि में उपलब्ध ऊंटनी व बकरी के दूध से बने दही के साथ खाते। इस भोजन से उन्हें ऊर्जा भी मिलती और समय भी बचता। इसके बाद धीरे-धीरे यह पकवान पूरे राज्य में प्रसिद्ध हो गया और यह कंडों पर बनने लगा।

अकबर के राजस्थान में आने की वजह से बाटी मुगल साम्राज्य तक भी पहुंच गई। मुगल खानसामे बाटी को बाफकर (उबालकर) बनाने लगे, इसे नाम दिया बाफला। इसके बाद यह पकवान देशभर में प्रसिद्ध हुआ और आज भी है और कई तरीकों से बनाया जाता है। 

अब बात करते हैं #दाल की। दक्षिण के कुछ व्यापारी मेवाड़ में रहने आए तो उन्होंने बाटी को दाल के साथ चूरकर खाना शुरू किया। यह जायका प्रसिद्ध  हो गया और आज भी दाल-बाटी का गठजोड़ बना हुआ है। उस दौरान पंचमेर दाल खाई जाती थी। यह पांच तरह की दाल चना, मूंग, उड़द, तुअर और मसूर से मिलकर बनाई जाती थी। इसमें सरसो के तेल या घी में तेज मसालों का तड़का होता था। 

अब #चूरमा की बारी आती है। यह मीठा पकवान अनजाने में ही बन गया। दरअसल एक बार मेवाड़ के गुहिलोत कबीले के रसोइये के हाथ से छूटकर बाटियां गन्ने के रस में गिर गई। इससे बाटी नरम हो गई और स्वादिष्ट भी। इसके बाद से इसे गन्ने के रस में डुबोकर बनाया जाना लगा। 
मिश्री, इलायची और ढेर सारा घी भी इसमें डलने लगा। बाटी को चूरकर बनाने के कारण इसका नाम चूरमा पड़ा।

           

बुधवार, 17 जून 2020

राष्टगान में राजस्थान का नाम क्यों नही ?

सवाल:::राष्टगान में राजस्थान का नाम क्यों नही
  (उत्तर::यह गौरव की बात है) 
  (क्योंकि राजपूताना अंग्रेजो का गुलाम नही था)

सर्वप्रथम यह गान 27 दिसम्बर 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था,जिसमे ब्रिटेन के राजा "जार्ज पँचम" मुख्य अथिति थे.....इस गान में राजा जार्ज पँचम को ही अधिनायक (सुपर हीरो) और "भारत का भाग्य विधाता" कहा गया था.
**28 दिसम्बर 1911 को कलकत्ता के अंग्रेजी दैनिक "The English man" अखबार ने यह कहा की यह "गीत ब्रिटेन के राजा जार्ज पँचम" के लिए खुशामदी में गाया गया था.
**इसके बाद कांग्रेस और रविन्द्र नाथ टैगोर की बहुत आलोचना हुई थी.
**लोगो ने रवींद्रनाथ टैगोर से इस पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही परन्तु वे चुप रहे.
**सन 1913 में रवींद्रनाथ टैगोर को "नोबेल पुरस्कार मिला था....यह पुरुस्कार उसी अधिनायक की कृपा से मिला....ऐसा लोगो का आरोप है.
**संविधान सभा ने जन-गण-मन हिंदुस्तान के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया था। 
(इस राष्ट्रगान में पंजाब, सिन्धु, गुजरात और मराठा, द्राविड़ उत्कल व बंगाल एवं विन्ध्या हिमाचल प्रदेशो के नाम है,तथा यमुना और गंगा दो नदियों के नाम है.......परन्तु राजपुताना (राजस्थान) का नाम कंही नही है)

::::::::::::::::::::::सवाल:::जबाब ::::::::::::::::::::::::
***राजपुताना(राजस्थान) का नाम क्यों नही***

(1)दरअसल यह गीत ब्रिटेन के राजा जार्ज पँचम के गुणगान में गाया गया था....जो "ब्रिटिश इंडिया" के अधिनायक/शासक थे.
(2)जैसा कि सर्व विदित है #राजपुताने (राजस्थान) की सभी रियासते "सेल्यूटेड-प्रिंसली स्टेट" थी....वो ब्रिटिश इंडिया का हिस्सा नही थी.
" सेल्यूटेड प्रिंसली स्टेट" का मतलब:- 
#राजपुताना (राजस्थान) के सभी राजा "हिज हाईनेश" कहलाते थे.... तथा जब भी ये राजा दिल्ली सरकारी यात्रा पर जाते थे तो उनको "तोपो की सलामी" दी जाती थी....तथा "लाल कालीन" बिछाया जाता था.
जैसा कि विदित है "हिज हाईनेश" शब्द तथा "तोपो की सलामी" विदेशी शासक जब भारत की यात्रा में आता है तो यह सम्मान दिया जाता है.
(4)भारत की सभी 562 रियासतों में से सिर्फ 108 रियासते "सेल्यूटेड-प्रिंसली स्टेट" की श्रेणी में आती थी....राजस्थान के सभी के सभी राजा "सेल्यूटेड-प्रिंसली स्टेट" केटेगरी में थे.
(5)इन राजाओ से ब्रिटेन ने सन 1818 में जो संधि की थी, वह सिर्फ विदेश नीति के मामले तक मे थी.
(6)"सेल्यूटेड प्रिंसली स्टेट" के अंदरूनी मामलों पर ब्रिटेन का कोई हस्तक्षेप नही था.....राजपुताना (राजस्थान) की सभी 22 रियासतें खुद अपने आप मे Governments थीं.
जैसे:-
Government of JODHPUR
Government of JAIPUR
Government of UDAIPUR
Government of BIKANER
Government of KOTA
Government of BUNDI
Government of SIROHI
Government of BHARATPUR
आदि ...इस तरह सब
(8)राजपुताना(राजस्थान)में ब्रिटिश इंडिया के कानून नही चलते थे....प्रमाण के लिये स्टेट टाइम का कोई भी सरकारी कागजात आपके घर मे पड़ा हो तो चेक कर लेंवे.
(9)जबकि उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बंगाल,बिहार, पंजाब,महाराष्ट्र, गुजरात,सिंध आदि "ब्रिटिश इंडिया" का हिस्सा थे.
(10)जब अंग्रेज भारत छोड़ कर गए थे.....तब उन्होंने सिर्फ "ब्रिटिश इंडिया" को आजाद किया था..."प्रिंसली स्टेट"को नही...अंग्रेजों ने राजाओ से जो सन्धि सन 1818 में की थी उसको रद्द करके गए थे.
(11)1947 में सभी प्रिंसली स्टेज के राजा पुनः सपूर्ण अधिकार से सम्प्रभुता संपन्न शासक हो गए थे.....वह स्वतंत्र थे चाहे भारत मे मिले या पाकिस्तान में या स्वतंत्रत रहे.
:::::::::यही कारण है की ::::राष्टगान में राजस्थान का नाम नही है ::::::::
(1)जब "सेल्यूटेड प्रिंसली स्टेट" ब्रिटेन के अधीन थी ही नही ....तो फिर राष्टगान में नाम नही लिख सकते थे.....क्योंकि इन स्टेट के भाग्यविधाता इनके राजा थे....न कि जार्ज पंचम.
(2)उस वक्त हर प्रिंसली स्टेट का खुद का "राष्टगान" तथा झण्डा होता था.
जैसे जोधपुर स्टेट का राष्टगान था ...
"धूंसो बाजे छे महाराजा थारो मारवाड़ में...."
तथा
ध्वज :"पंचरंगा" झंडा था....जो अभी भी किले और "उम्मेद भवन" पर लगा हुआ है.

अतः राष्टगान में राजस्थान का नाम नही होना गौरव की बात थी....क्योंकि राजपुताना (राजस्थान) अंग्रेजों का गुलाम नही रहा....
जबकि उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बंगाल,बिहार, पंजाब,महाराष्ट्र, गुजरात,सिंध आदि राज्य "ब्रिटिश इंडिया" का हिस्सा थे और अंग्रेजों के गुलाम थे।

अमर सिंह चौहान

मंगलवार, 19 मई 2020

कोरोना सूं निपटण रौ मारवाड़ी तरीकौ

कोरोना सूं निपटण रौ मारवाड़ी तरीकौ

- किण सूं भी सीधे मूंडै बात नही करणी।
- भूसाघड़ जी नै भी मूंडै नही लगावणो।
- असींदो मिनख देखतां ई मूंडो फेर लेवणो।
- नरम हुवण री जरूरत कोणी, अकड़ियोडो छोडो व्हे ज्यूं रेवणो।
- किणनै ई नैड़ो नी फटकण देवणो।
- बिना मूमती बांधियाँ कोई दीसे तौ दो ठोला धरणा।
- जै कोई छींकण नै मूंडो ऊंचो करे फट आगौ हू जावणो।
- फूट लै, आगो बळ सबदां रौ जादा सूं जादा प्रयोग करणो।
- दीनुगै चरचरे पाणी रा कम सूं कम दो गिलास अरोगणा।
- तुलछी, अदरक, लूंग, पोदीणौ  चेपण माथै जोर राखणो।

इत्ती हावचेती राख ली तौ कोरोणा रा दा'जी भी थारों कीं नी बिगाड़ सकै। बाकी थांरली मरजी। थै जाणो नै थारां काम।

सोमवार, 18 मई 2020

संत पीपा

संत पीपा जी का जन्म 1426 ईसवी में राजस्थान में कोटा से 45 मील पूर्व दिशा में गगनौरगढ़ रियासत में हुआ था।
इनके बचपन का नाम राजकुमार प्रतापसिंह था और लक्ष्मीवती इनकी माता थीं।
पीपा जी ने रामानंद से दीक्षा लेकर राजस्थान में निर्गुण भक्ति परम्परा का सूत्रपात किया था।
दर्जी समुदाय के लोग संत पीपा जी को आपना आराध्य देव मानते हैं।
बाड़मेर ज़िले के समदड़ी कस्बे में संत पीपा का एक विशाल मंदिर बना हुआ है, जहाँ हर वर्ष विशाल मेला लगत है। इसके अतिरिक्त गागरोन (झालावाड़) एवं मसुरिया (जोधपुर) में भी इनकी स्मृति में मेलों का आयोजन होता है।
संत पीपाजी ने "चिंतावानी जोग" नामक गुटका की रचना की थी, जिसका लिपि काल संवत 1868 दिया गया है।
पीपा जी ने अपना अंतिम समय टोंक के टोडा गाँव में बिताया था और वहीं पर चैत्र माह की कृष्ण पक्ष नवमी को इनका निधन हुआ, जो आज भी 'पीपाजी की गुफ़ा' के नाम से प्रसिद्ध है।
गुरु नानक देव ने इनकी रचना इनके पोते अनंतदास के पास से टोडा नगर में ही प्राप्त की थी। इस बात का प्रमाण अनंतदास द्वारा लिखित 'परचई' के पच्चीसवें प्रसंग से भी मिलता है। इस रचना को बाद में गुरु अर्जुन देव ने 'गुरु ग्रंथ साहिब' में जगह दी थी।

बुधवार, 22 अप्रैल 2020

मन तुं धीरज धार

 मन तुं धीरज धार

पांखां सांधी पंखियां, 
उड़िया दरिया पार।
रुत वळ्या आसी वळै,
मन तू धीरज धार।।१।।

पंछी ने उड़ान भरी, दरिया के पार चला गया।
मौसम बदलने पर अवश्य लौटेगा हे मन तुं धैर्य रख।।

संगी साथी रूठिया, 
तोड़े दिल रा तार।
नेह बध्या फिरि आवसै,
मन तुं धीरज धार।।२।।

स्वजन यदि रूठ कर मन से रिश्ता तोड़ने पर उतारू हो जाय,
लेकिन स्नेह का बंधन उन्हें वापस ले आएगा हे मन तुं धैर्य रख।।

बखत बावळो देखकर, 
चुप रहवा में सार।
आसो बख्त आसी अवस, 
मन तुं धीरज धार।।३।।

खराब समय मे चुप रहना ठीक,
अच्छा समय अवश्य आएगा,धैर्य रखें।

डगमग तरणी डगमगै,
पकड़ हाथ पतवार।
तारण वाळो तारसी,
मन तुं धीरज धार।।४।।

नाव डगमगा रही है पर तुं मजबूती से पतवार थाम, ईश्वर अवश्य ही तूफान से पार उतारेगा धैर्य रख।।

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

साच दोल़ा तो ताल़ा छै

साच  दोल़ा तो ताल़ा छै।
मिनक्यां रै हाथां माल़ा छै।।

रंगियोड़ै घूमै स्याल़   गल़्यां 
हुकी  !हुकी !अर चाल़ा छै।।

भरमजाल़ में भोल़ा-ढाल़ा,
जीभ धूतां  रै  जाल़ा  छै।।

रागा  अनै  वैरागा  सरखा। 
घर -घर कागा  काल़ा छै।।

जात -जात रा न्यारा झंडा।
गल़  मिनखां  रै  टाल़ा छै।।

चढ -चढ आवै भीर बावल़ा।
पंच  जावता  पाल़ा  छै।।

लोकतंत्र  रो  हाको-हूको।
राजतंत्र रा ढाल़ा  छै।।

कुए वायरै जहर घोल़ रह्या।
मन -मन आडा गाल़ा छै।।

हाव-भाव सूं मती ठगीजो।
सह  नागां  रा साल़ा छै।।

बहै अराड़ा हेत हबोल़ा।
ऐ  बरसाती  नाल़ा  छै।।
गिरधरदान रतनू दासोड़ी

महाराणा प्रताप की जीवनी

जिंदगी में कदे हताश हो जाओ, चारू मेर निराशा ही दिखे, कदम कदम पर असफलता मिले, या जिंदगी स्यु एलर्जी हुबा लाग ज्यावै...
तो
एकर महाराणा प्रताप की जीवनी पढ़ लीज्यो।

म आ कोनि केउ, इन पढ़ बा स्यु थांकी समस्या कम हु ज्याई, लेकिन अति पक्की ह थांको नजरियों बदल ज्याई।
थाने आ लाग सी क यार दुनिया म ओर भी कई हा झका आपण स्यु ज्यादा कष्ट देख र गया ह।
ओर 
इस्या हालात म क्यु कर र गया ह झका म आपा क्यु करबा की सोच कोनि सका। 

आपण साथ दिक्कत आ ह- थोड़ी सी परेशानी आई और भगवान न दोष देबो शुरू, आपणी परेशानी और तकलीफ की बजह आपा दूसरा न माना। आपण साथ क्यु बुरो हुवे जद आपा न लागे भगवन आपण साथ ही इस्यो क्यु करे, आपा तो कोई को बुरो करयो ही कोनि। अपनी मेन  कमजोरी ह आपा हार जल्दी मान लेवा।

लेकिन

प्रताप ई मामला म, अपने आप म सँघर्ष ओर सफलता की जीवंत कहानी ह। सोच र देखो झका को जन्म राजमहल म हुय्यो  ओर झको पूरा राजसी वैभव को हकदार हो, बिको बचपन जंगल म भील ओर आदिवासी के बीच म बितयो।
प्रताप के जन्म स्यु पेलि ही बिका दुश्मन जन्मगा। ई न पैदा हुता ही मार बाळा पैदा हुग्या।

थोड़ो बड़ो हुय्यो र मा बाप को देहांत हुग्यो। म केउ कदम कदम पर भगवान मुश्किल खड़ी करबा म कमी कोनि राखी । नियम स्यु राजा बनबा को हकदार प्रताप ही  ह्यो, पण नही। 
नियति न ओर ही क्यु मंजूर ह्यो, खुद का सागे भाई ही झका का दुश्मन हो बिंकी हालत थे सोच सको।
प्रताप कदम कदम पर आप का हक के लिये लड़ाई करि, षंघर्ष करयो  ओर राजा बन्यो।

थोड़ा दिन शांति स्यु निकल्या, पच्छ फेर बो तुर्क को मुत अकबर पीछे पडग्गयो, क तो अधनता स्वीकार करो या युद्ध करो। लेकिन  गुलामी तो खून म ही कोनि, किया करले।

परिणाम स्वरूप युद्ध ही हुय्यो, हल्दीघाटी म वर्ल्ड फेमस युद्ध हुय्यो। कठे 20 हजार सनिक ओर कठे 80 हजार।
लेकिन 
षंघर्ष करयो, घुटना कोनि टेकया परेशानी के आगे।
हल्दीघाटी म चाहे महराणा की हार हुगी हुली, लेकिन जीत अकबर की भी कोनि हुई, बिने भी बिंकी नानी ओर दादी याद आएगी।

हल्दीघाटी बाद म,
महाराणा की जिंदगी  बदल गई,   षंघर्ष को नयो दौर शुर हुय्यो। आदमी जद खुद  पर आवे तो सहन कर लेवे लेकिन जद बी की औलाद पर आवे तो सहन बहुत दोरो हुए । लेकिन प्रताप ई दुख न भी हँसतो हँसतो सहन करगो। प्रताप की औलाद,  झकी महला की हकदार ही।खा णा म झका 56 भोग खाता, नोकर चाकर आगे पीछे रहता, बे आज डूंगरा म रेव। घास की रोटया खावे। दर दर की टोकरा खावे।
लेकिन  प्रताप ई दुख में भी सहन करयो लेकिन संघर्ष को गेलो को नहीं छोड़ो ,हिम्मत कोनी हारी। 
लास्ट तक संघर्ष करयो ओर आपको मेवाड़ वापस लियो। मरयो जद कोई को गुलाम कोनि ह्यो, जिंदगी आपकी शर्त पर जी, कोई और कि गुलामी कोनि करि।
ख्याल तक कोनि आयो कदे, के अकबर न खुद को बादशाह घोषित करदे।

आपन साथ काइ  दिक्कत ह, थोड़ी सी तकलीफ आव और आपा गेलो  ही बदल देवा।
 दो बार पटवारी की एग्जाम दे दी फेल होगा अगली बार पटवारी को फार्म कोनि भरा, राजस्थान पुलिस को भरस्या।
फिर दो बार  राजस्थान पुलिस को भी भर दियो नंबर कोनि आया तो सोच लेवा की आपने किस्मत में ही नौकरी कोनी अपनों को प्राइवेट नौकरी करस्या।

"आपणी परेशानी आ ही ह क आपा परेशानी स्यु परेशान हु ज्यावा।"

महाराणा की जीवनी अपने आप म बहोत प्रेरणादाई ह, कोई भी कुछ भी कर सके।

आपा न दूसरा का सुख आपण स्यु ज्यादा दिखे ओर दूसरा के परेशानी आपण स्यु कम दिखे।

तो
आगे जद कदे भी कोई दीक़त आव या हिम्मत हार ज्यावो तो मेर केबा स्यु,  मन स्यु महाराणा की जीवनी पढ़ लीज्यो।
नयो जोश और हिम्मत आ ज्यासी,, म तो खुद प्रेक्टिकल बात बता रह्यो हु जद मेर जिस्यो झका न कि कोनि आव, बो नोकरी लाग सके तो थे तो बहोत कुछ कर सको।
बस ए छोटी मोटी असफलता स्यु घबराया मत करो, नोकरी तो थाकि बी दिन ही लाग गी झक दिन थे मन स्यु लाग बा कि सोच ली...